चंद्रयान की दक्षिणी ध्रुव पर लैडिंग को लेकर चीन ने फिर सवाल उठाया

टेक्नोलॉजी ट्रेंडिंग न्यूज़ दुनिया साइंस
Pranam India

चीन लगातार भारत पर अपने चंद्रयान को लेकर झूठे दावों और बड़बोलेपन का आरोप लगाता रहा है और अब चीनी अंतरिक्ष अभियान के प्रमुख वैज्ञानिक ने दावा किया है कि भारत का यह यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं बल्कि उससे काफी दूर उतरा है।

चीन के चंद्र अभियान के प्रमुख वैज्ञानिक ओयुयांग झियुआन ने बुधवार को कहा कि भारत का अंतरिक्ष यान ना तो दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था और ना ही उसके पास उतरा था क्योंकि धरती की तुलना में उसका झुकाव कम है इसलिए उसके ध्रुव छोटे हैं।

पश्चिमी देशों की मीडिया में उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन का यान भारत से बहुत विकसित है और भारत का यान जहां एक साल ही काम कर पाएगा क्योंकि वो सोलर एनर्जी पर चलता है जबकि चीन का नाभिकीय ऊर्जा पर इसलिए रात में भी काम कर सकता है।

यह दावा ऐसा समय पर आया है जब भारतीय वैज्ञानिक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 15 दिन से सुसुप्त पड़े लैंडर और रोवर को फिर से जगाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि दोनों ही चंद्रमा पर रात का समय होने की वजह से सोने चले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *