विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने तय किया है स्नातक डिग्री अब 3 साल के बजाए 4 साल की होगी और यह व्यवस्था अगले शैक्षणिक सत्र से ही लागू हो जाएगी।
यह व्यवस्था देश के 40 डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय, 18 निजी विश्वविद्यालय तथा 22 राज्य विश्वविद्यालयों में लागू करने का फैसला किया गया है।
इसके अलावा जिन केंद्रीय विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम को चुना है, उनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय, तेजपुर विश्वविद्यालय, जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय, सिक्किम विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय शामिल हैं।
इस सूची में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, राजीव गांधी विश्वविद्यालय तथा हरियाणा, दक्षिण बिहार और तमिलनाडु स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय भी शामिल हैं।