दिल्ली में भाजपा से नहीं केजरीवाल से लड़ रही है कांग्रेस

Latest News ट्रेंडिंग न्यूज़ दिल्ली देश राजनीति
Pranam India

दिल्ली में कांग्रेस केजरीवाल के खिलाफ जिस तरह मोर्चा खोले है उससे विपक्षी एकता की बात तो तार तार हो ही रही है पर इसके साथ अब यह भी लग रहा है की यहां भाजपा से लड़ने की बजाए कांग्रेस पूरी ताकत आम आदमी पार्टी से लड़ने पर झोंक रही है।

कांग्रेस के दिल्ली में बड़े नेता अजय माकन ने आज प्रेस कान्फ्रेस करके मुख्यमंत्री पर अपने बंगले पर करोड़ों खर्च करने का आरोप भाजपा से भी बढ़ चढ़कर लगा दिया जिससे लगा कि इस आरोप में भी कांग्रेस और भाजपा में चेयर रेस हो रही है कि कौन ज्यादा बड़ा आरोप लगाता है।

कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा, केजरीवाल खुद को आम आदमी दिखाने के लिए अपनी साइज से बड़े कपड़े पहनते हैं, एक रुपए की कलम रखते हैं और चप्पल पहनते हैं पर अपने महल पर 45 करोड़ नहीं बल्कि 171 करोड़ खर्च कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि सादगी की मिसाल तो पूर्व सीएम शीला दीक्षित थीं जबकि केजरीवाल तो ढोंगी हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, केजरीवाल के मकान को बड़ा करने के लिए अधिकारियों के मकान गिराए गए और उन अधिकारियों के लिए खेल गांव में 21 फ्लैट खरीदे गए जिनकी कीमत 6 करोड़ प्रति फ्लैट है।

इस खर्च को भी केजरीवाल के घर के विस्तारीकरण में जोड़ा जाना चाहिए।

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इन्होंने हेरिटेज बिल्डिंग को गिरा कर दो मंजिला इमारत बना दी और 28 पेड़ काट दिए गए।

माकन ने कहा कि केजरीवाल के शराब घोटाले की पहली शिकायत कांग्रेस ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *